स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब पांच माह से फरार चल रहे शातिर चोर सौरभ मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस ने जेवा ओवरब्रिज के नीचे से आरोपी को दबोच लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक पुवायां के नेतृत्व में उपनिरीक्षक करतार सिंह तथा हेड कांस्टेबल धीरज सिंह ने किया।
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर दोपहर लगभग 1:05 बजे की गई, जब पुलिस ने सटीक रणनीति के तहत सौरभ मिश्रा को उसके जुर्म व धाराओं से अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग:
अपराधिक इतिहास: सौरभ मिश्रा पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अपहरण, मारपीट, शस्त्र अधिनियम व आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। कुल 11 मुकदमे अलग-अलग वर्षों में थाना पुवायां व थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments