संवाददाता: सत्यपाल सिंह, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीपी अलीगंज धर्मेंद्र रघुवंशी के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेन्यूव हुक्का बार पर छापा मारा। मौके से 6 हुक्का सेट, पाइप व विभिन्न नशीले फ्लेवर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह हुक्का बार बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा था, और यहां आने वाले युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही थी। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगाने का संकेत मिला है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments