Breaking News

उन्नाव अपडेट: अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त कराने में पुलिस की मदद करें

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ–बांगरमऊ मार्ग पर स्थित बड़ा चौराहा मियागंज में केके फौजी टीवीएस शोरूम के पास एक अज्ञात वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 65 वर्षीय वृद्ध एक कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने फिरोजी रंग का कुर्ता, सफेद धोती, सफेद बनियान तथा पैरों में जूते पहन रखे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से खुजली की दवाइयां तथा करीब 1700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

आसीवन थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान करता हो या उनके बारे में कोई जानकारी रखता हो तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क करें: थानाध्यक्ष आसीवन – प्रदीप कुमार सिंह 📞 9415578053 📞 8081211206

Post a Comment

0 Comments