Breaking News

पारा स्थित प्लाई फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

मृतक दीपू पाल (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान दीपू पाल (लगभग 32 वर्ष) निवासी दोना विशेश्वर खेड़ा, काकोरी के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत फैक्ट्री में करंट लगने से हुई और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद फैक्ट्री मालिक ने उन्हें समय पर सूचना नहीं दी, जिससे परिवार में भारी आक्रोश है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फैक्ट्री पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments