Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 65 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ही रात में 65 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा सभी क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में 04/05 जुलाई 2026 की रात्रि में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 65 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण

नगर सर्किल

  • कोतवाली – 5
  • सदर बाजार – 3
  • रामचन्द्र मिशन – 12

सदर सर्किल

  • कांट – 3
  • निगोही – 2
  • रोजा – 5
  • मदनापुर – 2
  • सेहरामऊ दक्षिणी – 1

तिलहर सर्किल

  • तिलहर – 1
  • जैतीपुर – 1
  • खुदागंज – 1
  • गढ़िया रंगीन – 1

जलालाबाद सर्किल

  • जलालाबाद – 4
  • मिर्जापुर – 5
  • कलान – 6

पुवायाँ सर्किल

  • पुवायाँ – 1
  • सिंधौली – 9
  • बंडा – 1
  • खुटार – 2

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि जनपद में वारंटी, वांछित एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments