स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना काँट पुलिस ने 22 जुलाई 2025 को दो उद्घोषित गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना काँट द्वारा गठित टीमों ने जिला बदर वांछित अभियुक्तों की तलाश व न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली के लिए जगह-जगह छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप दो उद्घोषित गैरजमानती अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
-
रामनाथ पुत्र परागू (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम कादरदादपुर उर्फ लिन्थरा, थाना काँट।
- संबंधित वाद संख्या: 429/2023
- धाराएं: 498/323 भादवि व 4 डी.पी. एक्ट
- चालानी थाना: काँट
- पेशी तिथि: 22.07.2025
- न्यायालय: माननीय सिविल जज (जू.डि.)/त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या 41 शाहजहांपुर
-
भगवन्नू उर्फ भगवानदीन पुत्र रामसहाय (उम्र लगभग 58 वर्ष), निवासी ग्राम पर्वतपुर, थाना काँट।
- संबंधित वाद संख्या: 2646/16
- धारा: 5/25 आर्म्स एक्ट
- चालानी थाना: काँट
- पेशी तिथि: 14.08.2025
- न्यायालय: माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 15 शाहजहांपुर
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक शुभम कुमार
- कांस्टेबल 2701 वीरेन्द्र कुमार
- कांस्टेबल 2746 अभिषेक वर्मा
थाना काँट पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद पुलिस की गंभीरता व प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे अन्य उद्घोषित अपराधियों में भी दहशत का माहौल बना है।
0 Comments