स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर।
जनपद शाहजहांपुर के थाना बण्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गुरविन्द पुत्र राधेश्याम को सोमवार को दलेलापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
क्या है मामला
दिनांक 20 मई 2025 को वादी द्वारा थाना बण्डा में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि वादी की पुत्री से ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये व एक चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी, और मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी।
नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं:
इस मामले में अभियुक्त नरविन्द और कृष्णा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, वहीं गुरविन्द काफी समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी विवरण:
दिनांक 14.07.2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर समय 12:40 बजे दलेलापुर चौराहे से अभियुक्त गुरविन्द पुत्र राधेश्याम (उम्र करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत धाराएं:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और बल मिला है।
0 Comments