ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल-रहीमाबाद क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां डायल 112 पर तैनात सिपाही दीपक कुमार का आकस्मिक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस घटना से पुलिस विभाग और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार तड़के सिपाही दीपक कुमार को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उन्होंने बिना देर किए खुद अपनी बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल का रुख किया। वहां मौजूद डॉ. चन्द्रा उनका प्राथमिक इलाज कर ही रहे थे कि मात्र 10 मिनट के भीतर ही दीपक कुमार ने अंतिम सांस ली।
दीपक कुमार मूल रूप से आगरा जनपद के निवासी थे और वर्तमान में माल ब्लॉक के पास एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी ड्यूटी डायल 112 में थी और वे अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा समर्पित माने जाते थे।
सिपाही की इस अचानक मौत से सहकर्मी और अधिकारी सदमे में हैं। पुलिस विभाग ने उन्हें एक कर्मठ और जिम्मेदार जवान के रूप में याद किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments