ब्यूरो रिपोर्ट(जहीन खान ✍️)
शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने एक बार फिर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए घायल बाप-बेटे की जान बचाई।
सोमवार को मीरपुर गन्नू के पास मिलन ढाबे के आगे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे।
इसी दौरान संयोगवश वहां से सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. दीक्षित गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को देखकर अपनी निजी कार तुरंत रोकी और एंबुलेंस का इंतजार किए बिना खुद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया।
अस्पताल में पहुंचते ही दोनों घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया, जिससे समय रहते उनकी जान बच गई। डॉ. दीक्षित के इस सराहनीय और मानवीय कदम की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने एक चिकित्सक के साथ-साथ एक संवेदनशील नागरिक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments