स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार 25 अगस्त 2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर श्री ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय ने सम्प्रेक्षण गृह, पिपरौला व जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
सबसे पहले सचिव ने सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया, जहां कुल 40 बच्चे पाए गए। इनमें 32 शाहजहांपुर, 04 लखीमपुर, 01 गोरखपुर, 02 लखनऊ और 01 प्रयागराज से संबंधित बताए गए। सचिव ने साफ-सफाई की व्यवस्था को उचित पाया और बच्चों को कक्षा में पढ़ते देखा।
स्टाफ ने एक अतिरिक्त अध्यापक की आवश्यकता बताई, जिस पर सचिव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पत्राचार कर शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान किशोर सुहेल पुत्र रईस खां ने पैरवी हेतु अधिवक्ता न होने की समस्या बताई। इस पर सचिव ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्र को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजा जाए। साथ ही, उन्होंने अधीक्षक को पूरे परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद सचिव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और बैरक संख्या 4, 5 व 6 का जायजा लिया।
निरीक्षण के अंत में सचिव ने लीगल एड क्लिनिक का रजिस्टर भी चेक किया और जेल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेलर श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय, एलएडीसीएस चीफ श्री दिनेश कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मो0 अफजल एवं जेल पीएलवी विजय वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments