शाहजहांपुर, 07 अगस्त 2025।
जनपद शाहजहांपुर की कोतवाली पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए दर्ज आपराधिक मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 341/25, धारा 109(1)/352/191(3) बीएनएस तथा 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत सात अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले तीन अभियुक्तों – मो. साबिर उर्फ भय्यू, पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू रायडर और फरीद खां उर्फ जमन – को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
आज 07 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजघाट तिराहा, गर्रा नया पुल डैम रोड के पास से करीब 11:40 बजे दो वांछित अभियुक्तों –
गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम खां के खिलाफ गंभीर धाराओं में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि शामिल हैं। वहीं अभियुक्त आरिस खान के खिलाफ भी उक्त दर्ज मुकदमे में नामजद रह चुका है।
कोतवाली पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक और ठोस कदम मानी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments