संवाददाता: लखनऊ
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरोजनीनगर क्षेत्र के अंतर्गत बंथरा स्थित डीके पैलेस में शुक्रवार सुबह 10 बजे हिंदुस्तान प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने ध्वजारोहण किया।
इस हर्षोल्लास भरे अवसर पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष रजत पांडेय और सदस्य अरविंद कुमार दुबे को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आजादी का महापर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है, जो सामूहिक सिद्धियों और गौरव का प्रतीक है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है और हर घर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।"
प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने कहा कि "15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है, जब देश ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई थी। आज पूरे देश में मातृभूमि का जयगान हो रहा है।"
ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे, जिनमें रजत पाण्डेय, युवराज गौतम, अरविंद दुबे, बुधेंद्र शुक्ल, मुकुल सिंह, दिनेश कुमार सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार शामिल थे। सभी ने राष्ट्रभक्ति के गीत गाए और तिरंगे के सम्मान में जयकारे लगाए।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments