ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा गाँव में चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंधमारी कर लाखों का माल साफ कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित रामबाबू पाल ने बताया कि घर के सभी सदस्य आगे के कमरे में सो रहे थे। पीछे का दरवाजा बंद था। सुबह जब दरवाजा खोला गया तो अंदर अलमारी टूटी हुई और सामान बिखरा पड़ा मिला। घर की दीवार भी कटी हुई थी। रामबाबू पाल ने बताया कि चोर 33 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही समदा पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और तुरंत डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू की।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की तत्परता और सक्रियता काबिले-तारीफ है। जिस तेजी और संवेदनशीलता से पुलिस टीम मौके पर पहुँची और हर पहलू की बारीकी से जांच शुरू की, उससे लोगों में भरोसा और मजबूत हुआ है। चौकी इंचार्ज ने भी आश्वासन दिया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments