लखनऊ। गत दिवस घैला पुल के पास गोमती नदी से मिली युवती के शव की शिनाख्त उसके भाई अमित ने की है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है।
शिवानी की शादी 13 वर्ष पूर्व काकोरी क्षेत्र के बसंतखेड़ा निवासी त्रिभुवन के साथ हुई थी। भाई अमित के अनुसार, हाल ही में बारिश के दौरान गेहूं भीग जाने की बात को लेकर सास राजेश्वरी व ससुर मैकूलाल के साथ उसका विवाद हुआ था।
इसी तनाव के बीच शिवानी ने बीते दिन घर पर अपनी बेटी लाडो (7 वर्ष) और बेटे अभ्यांश (5 वर्ष) को अकेला छोड़ दिया और गोमती नदी में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments