शाहजहाँपुर, 27 अगस्त 2025। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में थाना कटरा पर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सम्मिलित हुए। अधिकारियों ने पीस कमेटी के सदस्यों व क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित किया और त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और यदि कोई शान्ति-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, नागरिकों से पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments