संवाददाता: सत्यपाल सिंह ✍️
लखनऊ। संत प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने को लेकर इन दिनों लगातार चर्चाएँ हो रही हैं। इसी बीच फलाहारी बाबा ने पत्र लिखकर अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है।
फलाहारी बाबा ने कहा कि वे पूरी तरह से फलाहारी जीवन जीते हैं, इसलिए उनकी किडनी बिल्कुल शुद्ध है और किसी भी तरह दूषित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनकी किडनी महाराज जी के लिए सबसे उपयुक्त होगी।
इसी बीच उन्होंने राज कुंद्रा की किडनी पर सवाल उठाए और कहा कि चूँकि राज कुंद्रा मांस व मदिरा का सेवन करते हैं, इसलिए उनकी किडनी का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
फलाहारी बाबा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments