संवाददाता लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर स्कूटर इंडिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारी लंबे समय से बाजार में आ रही दिक्कतों से परेशान थे। इस दौरान संगठन की ओर से SDM साहब को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया।
धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी ने PNC अधिकारियों को बुलाकर बाजार की समस्याओं का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य को सुचारू रूप से कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दादा केएन सिंह भी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे जिनमें प्रदेश संरक्षक हरिशंकर यादव, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार लोधी, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, कार्यालय सचिव सतीश यादव, गौरी विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, इकाई अध्यक्ष अवधेश यादव, महामंत्री अक्षय, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, संगठन मंत्री आकाश गुप्ता, मंत्री अरविंद खरे और प्रचार मंत्री दुर्गेश कश्यप मुख्य रूप से शामिल रहे।
संगठन के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों की एकजुटता से धरना प्रदर्शन सफल रहा और व्यापारियों को जीत हासिल हुई।
व्यापारी एकता जिंदाबाद, जय हिंद, जय क्रांति।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments