संवाददाता: सत्यपाल सिंह, लखनऊ
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक भगवा वस्त्र पहनकर ढाबे पर नॉनवेज खा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक की पिटाई कर दी गई।
ढाबा संचालक ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments