विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ एयरपोर्ट विस्तार योजना के खिलाफ रहीमाबाद भक्ति खेड़ा के प्रभावित किसान लगातार संघर्षरत हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दसहरी संगठन) के बैनर तले बीते एक वर्ष से अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
रविवार को धरना स्थल पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उनके सहयोगी अधिवक्ताओं का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विस्तार से चर्चा हुई और कानूनी लड़ाई को और मजबूती देने पर विचार किया गया।
किसानों ने बताया कि अब प्रशासनिक अधिकारियों ने भी वार्ता के लिए समय मांगा है। जल्द ही अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत हेतु मंच निर्धारित किया जाएगा, जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी।
आज के कार्यक्रम में किसान सभा संयुक्त मोर्चा, संयुक्त मोर्चा भारत सहित कई संगठनों ने किसानों की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एयरपोर्ट पर ही साझा पंचायत आयोजित की जाएगी।
किसानों का स्पष्ट कहना है कि –
"जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक अपनी जमीनों पर कब्जा नहीं करने देंगे। सरकार चाहे लाठी, जेल या गोली का रास्ता अपनाए, हम किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।"
यह आंदोलन अब केवल रहीमाबाद-भक्ति खेड़ा के किसानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धीरे-धीरे बड़े किसान संगठनों और सामाजिक मोर्चों का जनांदोलन बनता जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments