थाना सकरन क्षेत्र के सुकेठा गांव में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर बने शौचालय के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से एक के बाद एक उतरते गए पांच ग्रामीणों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
गांव निवासी पूरन गुप्ता के घर के बाहर बने पानी के टैंक में जाम लग गया था। इसे साफ करने के लिए उसने गांव के ही अतुल (15) पुत्र सोहन को सौ रुपये देकर टैंक में उतारा। जहरीली गैस से दम घुटने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
अतुल को बाहर निकालने के लिए बारी-बारी से अनिल (35), रंगीलाल (50) पुत्र चक्कर, राजकुमार (45) पुत्र श्रीराम और दीपू (26) पुत्र राजकुमार भी टैंक में उतर गए। लेकिन जहरीली गैस के कारण एक-एक कर सभी बेहोश हो गए।
गांव वालों ने किसी तरह रस्सियों और डंडों के सहारे पांचों को बाहर निकाला और आनन-फानन में सीएचसी सांडा पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अनिल, रंगीलाल और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपू और अतुल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।
एक ही गांव से तीन शव उठने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और लोग इसे वर्षों का सबसे दर्दनाक हादसा बता रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments