संवाददाता: सीतापुर (बिसवां)
बिसवां सीतापुर के सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर पुरवारी टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार (21 अगस्त 2025) को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तहसील जज श्री कुंवर दिव्यदर्शी सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशु कुंवर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भाषण, कविता और गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती शांति शर्मा, अध्यक्षा श्रीमती रजनी गुप्ता, व्यवस्थापिका श्रीमती किरण सिंघल, और सदस्य श्रीमती मंजू गुप्ता सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्राओं ने राधा, कृष्ण और यशोदा के मनोहारी रूप धारण कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इसके अतिरिक्त कक्षा अष्टम की छात्रा कीर्ति तिवारी को उपाध्यक्ष श्रीमती शांति शर्मा द्वारा ₹100 का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ईश्वरीय रूप धारण कर आई छात्राओं का पूजन और आरती प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव एवं अतिथियों द्वारा किया गया। स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि श्रीमती निशु कुंवर सिंह ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण आरती व प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments