शाहजहांपुर, 16 सितम्बर 2025 – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, न्यू इंडिया@2047 तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रदर्शनी 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, शाहजहांपुर में लगाई जाएगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे जनपद के जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और आम जनता को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments