शाहजहांपुर, 16 सितम्बर 2025 – उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, शाहजहांपुर की ओर से ग्राम चकभीटारा, न्याय पंचायत जमहि, विकास खंड भावलखेड़ा में दो दिवसीय (15–16 सितम्बर 2025) मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी असीम कुमार ने बताया कि लाभार्थी लघु खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर सकते हैं।
समापन अवसर पर ग्राम प्रधान ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार पाली, शैलेन्द्र सिंह चौहान, अहिवरन, उद्यमी ब्रजेश कुमार भारती, डी.आर.पी. अभिप्रिय और अखलेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
प्रमुख प्रशिक्षार्थियों में अरविंद कुमार जाटव, अवनीश कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, पवन और रोहित कुमार शामिल थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments