लखनऊ।
शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी राहत की खबर है। यूएमए ईएनटी क्लिनिक (Netaji Subhash Chandra Bose Complex, तुलसीदास मार्ग, लखनऊ) में आगामी 18 सितम्बर 2025, दिन गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. आर.के. सिंह (एम.बी.बी.एस., एम.एस. ईएनटी, केजीएमयू लखनऊ) इस शिविर में मरीजों की जाँच एवं परामर्श देंगे।
डॉ. सिंह कान से लंबे समय से पस या पानी आना, कान के पर्दे में छेद, कान में सीटी बजना, गले व मुंह के छाले, कैंसर संबंधी रोग, जुड़ी व चिपकी जीभ, नाक की टेढ़ी हड्डी, साइनस की समस्या, कान की हड्डी में गलाव, आंख के नासूर, टॉन्सिल, थायराइड की समस्या तथा आवाज में बदलाव जैसी बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार करते हैं।
क्लिनिक में नाक, कान, गले की दूरबीन द्वारा जांच एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन, इमरजेंसी सुविधा, सुनने की जांच (पीटीए), हियरिंग एड ट्रायल, स्पीच थेरेपी और बच्चों के कान/नाक/गले में फंसी वस्तुओं को निकालने की सुविधा उपलब्ध है।
शिविर में परामर्श पूर्णत: निःशुल्क रहेगा।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें – 7080238059, 7985740144।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments