शाहजहांपुर, 15 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश सिंह और जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज सुबह लगभग 08:30 बजे बरेली रोड स्थित बर्जन वॉट कंपनी पर छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान गेहूं, चावल आदि विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न में भारी मात्रा में खराबी पाई गई। मौके पर लगभग 450 क्विंटल सड़ा-गला खाद्यान्न बरामद हुआ जिसे नगर पालिका की गाड़ी द्वारा नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जनहित में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावटी/खराब अनाज की सप्लाई रोकना है।
सूचना प्रतिलिपि
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments