स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर,
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिला प्रशासन शाहजहाँपुर एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य अभियान आयोजित कर रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एनीमिया मुक्त कर स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के तहत पाँच लाख से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को एक साथ आयरन की गोली नींबू पानी के साथ सेवन कराई जाएगी। यह आयोजन जिले में महिला स्वास्थ्य को लेकर अब तक की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि एनीमिया जैसी समस्या से मुक्ति दिलाकर महिलाओं को स्वस्थ बनाना ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव है।
जिला प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
0 Comments