ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश ✍️
लखनऊ | काकोरी पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए 6 माह पहले देवरिया से लापता हुए युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।
सोमवार रात गश्त के दौरान बबुरिया खेड़ा अंडरपास के पास पुलिस टीम को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मिला। वह अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गांव पुरवा चौराहा बताया।
पुलिस टीम ने सी-प्लान ऐप और तकनीकी साधनों के जरिए जानकारी जुटाई और गांव प्रधान को युवक की फोटो भेजी। प्रधान ने पहचान की पुष्टि की कि वह 6 माह से लापता यशवंत यादव है।
मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और सकुशल अपने बेटे को पाकर गदगद हो गए। युवक को उसके चाचा लक्ष्मण यादव के सुपुर्द कर दिया गया। परिवारजन ने काकोरी पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments