थाना मदनापुर पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पोपी उर्फ़ अमरपाल पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम मंगटोरा, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर बुधवाना तिराहा से आज दिनांक 17.09.2025 को समय लगभग 12:40 बजे गिरफ्तार किया।
दिनांक 12.09.2025 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार अभियुक्तगण
ने वादिनी के पुत्र सुखदेव (उम्र लगभग 30 वर्ष) को घर से बुलाकर ग्राम मझौला स्थित ओमकार पुत्र ज्वाला के खेत में ले जाकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।
इस संबंध में थाना मदनापुर पर मुकदमा संख्या 207/25, धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments