शाहजहाँपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तथा वी.आर.सी. ऑपरेटर्स को मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और आगामी पुनरीक्षण में मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार किया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments