शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहाँपुर ने आज प्रातः महानगर के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर सफाई एवं सेनेटाइजेशन कार्य अपनी उपस्थिति में कराए।
रेती रोड स्थित लोक विहार कॉलोनी, हनुमतधाम, न्यू सिटी ककरा क्षेत्र में स्थित
बाढ़ का पानी कम होने के बाद स्वच्छता से जुड़े कार्य जैसे सफाई, चूना व ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और सेनेटाइजेशन नगर निगम टीम द्वारा अभियान चलाकर कराए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सतेन्द्र कटियार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।
नगर निगम, शाहजहाँपुर ने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य तेज़ी से पूर्ण कराया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments