शाहजहांपुर, 16 सितंबर 2025 – आगामी 2 अक्टूबर को मनाई जाने वाली गांधी जयंती की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में गांधी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की मिसाल है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
डीएम ने सभी अधिकारियों और नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। साथ ही, उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर मलिन बस्तियों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, अन्य अधिकारीगण और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments