पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
थाना रामचन्द्र मिशन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2025 धारा 196 भादवि एवं 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
दिनांक 15.09.2025 को लगभग 13:00 बजे, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों के मस्कन (मोहल्ला नई बस्ती, रेती, थाना रामचन्द्र मिशन) से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संवेदनशील प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments