शाहजहाँपुर। शारदा नहर खण्ड से मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का जलस्तर सामान्य से ऊपर नहीं है, हालांकि कुछ स्थलों पर मामूली कमी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
नरौरा बैराज से फिलहाल 2,50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि अधिकतम रिकॉर्ड 6,10,859 क्यूसेक (20 जून 2013) है। कटना नदी से 2800 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में मिल रहा है। खखरा व दियूनी बैराज से फिलहाल पानी का प्रवाह नहीं है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन लोगों को नदियों के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments