शाहजहाँपुर स्थित गन्ना शोध परिषद की श्रोतृशाला में आज मा. मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में प्रदेश की सहकारी गन्ना समितियों के अध्यक्षों एवं चीनी मिल समितियों के उपाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में गन्ना मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने गन्ना एवं चीनी उत्पादन के साथ-साथ एथनॉल व शीरा उत्पादन में उत्तर प्रदेश की प्रथम स्थिति पर सभी किसान भाइयों और समितियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 46.50 लाख गन्ना किसान परिवारों की आजीविका और 10 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार गन्ना उद्योग से जुड़ा है।
मंत्री जी ने जानकारी दी कि—
राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण हेतु 3000 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जो हर वर्ष 8-10 करोड़ गन्ना सीडलिंग तैयार कर रही हैं। इससे महिलाएँ प्रतिवर्ष लाखों की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही, गन्ना फसल में उर्वरक व कीटनाशक छिड़काव हेतु 350 ड्रोन दीदी भी सक्रिय हैं।
बैठक में मा. सांसद श्री अरुण सागर, उपाध्यक्ष इफ्को श्री बलवीर सिंह, जिला सहकारी बैंक सभापति श्री डी.पी.एस. राठौर, शोध संस्थान निदेशक श्री वी.के. शुक्ल, अपर गन्ना आयुक्त, निबंधक, प्रबंध निदेशक, वैज्ञानिकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments