आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग, लखनऊ के माननीय सदस्य श्री दीपक गोयल ने जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड भावलखेड़ा अंतर्गत अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सिसौआ एवं सरसवां का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशालाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, गोवंशों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतज़ाम करने तथा भरण-पोषण की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी सेहरामऊ (दक्षिण), पशु चिकित्सा अधिकारी भावलखेड़ा व पशु चिकित्सा अधिकारी ददरोल उपस्थित रहे।
निरीक्षण संबंधी सूचना हेतु प्रतिलिपि जिला सूचना अधिकारी शाहजहांपुर, दैनिक जागरण एवं अमर उजाला के संपादकों को प्रेषित की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments