शाहजहाँपुर, 10 सितम्बर।
थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की रोकथाम अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक पुवायाँ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात मोहम्मदी रोड अंडरपास, बाईपास हाईवे पर दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमर सिंह पुत्र मथुरा, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम घनश्यामपुर थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 676/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पुवायाँ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमर सिंह पर हत्या, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अवैध हथियार रखने सहित दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्रों के दुरुपयोग एवं बिक्री की रोकथाम हेतु अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments