शाहजहाँपुर, 16 सितंबर 2025: आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए विशेष गश्त का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने प्लेटफार्म नंबर 1234, पार्सल ऑफिस, प्रतीक्षालय, वेटिंग रूम और रेलवे टिकट हाउस सहित सभी प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का यह अभियान आगामी त्योहारों के दौरान और भी अधिक सख्ती और सतर्कता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा की पहली शर्त है और कोई भी असामान्य गतिविधि नजर आने पर तुरंत सूचना दें।
जीआरपी का यह कदम यात्रियों और स्टेशन आगंतुकों के लिए सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments