प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार ठोस कदम उठा रही है। कृषि यंत्रों, सिंचाई साधनों, खाद और बीज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी कड़ी में सहकारी कृषि निवेश योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार उच्चकोटि के उर्वरक और प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे फसलोत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में रासायनिक उर्वरकों के पूर्व भंडारण योजना के तहत ₹170 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई। 31 मार्च 2025 तक ₹114.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर संबंधित संस्थाओं और समितियों को भुगतान कर दिया गया है।
सहकारिता विभाग का यह प्रयास किसानों के लिए सुरक्षित और सतत कृषि उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक और बीजों की उपलब्धता से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ी है, बल्कि प्रदेश के किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments