थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने गन्ना किसान डिग्री कॉलेज परिसर में हरे पेड़ों का अवैध कटान कराने वाले एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया।
15 अगस्त 2025 को गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायाँ के प्रांगण में सेमल के 3 और केसिया सेमिया (कुकाट) के 4 हरे पेड़ काटे गए थे। इस संबंध में थाना पुवायाँ पर मुकदमा संख्या 602/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS व धारा 33 उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2025, दोपहर 12:40 बजे राधा सिटी कॉलोनी, थाना पुवायाँ से मुख्य आरोपी मंगल पुत्र कन्हैयालाल (उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी बडागाँव) को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर सेमल की 8 बोटा लकड़ी बरामद कर वादी को सुपुर्द की गई। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचना जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments