✍️ ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ
मेरठ। बृहस्पतिवार 18 सितम्बर 2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र, मवाना, मेरठ पर बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पी.एम. श्री परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों हेतु तहसील स्तरीय मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन की देखरेख जिला समन्वयक राजेश कुमार द्वारा की गई।
कैंप में एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा, क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा ने दिव्यांग बच्चों की विस्तृत जांच की।
साथ ही मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी जानकारी दी गई।
कैंप को सफल बनाने में विशेष शिक्षक मनोज कुमार, अर्जित कुमार, शिवकेश तिवारी, राजीव नेहरा, प्रीति तोमर, प्रमोद कुमार एवं बीआरसी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments