Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना खुटार पुलिस की बड़ी सफलता: वांछित अभियुक्त सुखदेव गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खुटार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादिनी श्रीमती रामदेवी पत्नी स्व. रामनरेश निवासी ग्राम रुजहाँ खुर्द, थाना खुटार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना खुटार में मु.अ.सं. 392/25 धारा 115(2)/352/109/110 BNS एवं 3(2)(V) SC/ST एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
नामजद अभियुक्त:

  1. सुखदेव पुत्र राजेश उर्फ छोटे
  2. मनोज कश्यप पुत्र महेश (निवासी ग्राम पिपरिया भागवंत, थाना खुटार)
    मामले की विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण

  • गिरफ्तार अभियुक्त: सुखदेव पुत्र राजेश उर्फ छोटे, उम्र लगभग 18 वर्ष
  • गिरफ्तारी का समय व स्थान: दिनांक 14.09.2025, सुबह लगभग 09:35 बजे, ग्राम पिपरिया भागवंत
    अभियुक्त को विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. व० उ० नि० सुभाषचन्द्र
  2. का० 1107 मनोज कुमार

थाना खुटार पुलिस का संकल्प है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments