शाहजहांपुर 17 सितम्बर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार ने अवगत कराया है कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 1232 दिनांक 22.08.2025 के क्रम में जनपद में कार्यरत समस्त ट्रांसपोर्टरों को सूचित किया जाता है कि उपखनिज परिवहन में लगे वाहनों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) लागू किया जा रहा है।
इसलिए सभी ट्रांसपोर्टर अनिवार्य रूप से अपने उपखनिज परिवहन वाहनों का पंजीयन http://registration.vtsdgm.up.in/register पोर्टल पर एक सप्ताह के भीतर करा लें। निर्धारित समयावधि में पंजीयन न कराने पर संबंधित नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments