निगोही बीसलपुर रोड स्थित पतराजपुर धर्मकाटा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक डीसीएम को ओवरलोड पकड़े जाने के बाद धर्मकाटा स्वामी ने अंडर वेट पर्ची बना दी।
जब अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्वयं वजन कराया, तो फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया।
धर्मकाटा स्वामी की इस हेरा-फेरी के चलते डीसीएम मालिक पर ₹38,000 का जुर्माना लगाया गया।
क्षेत्रीय लोगों को चेतावनी दी गई है कि इस धर्मकाटा से सावधान रहें। आरोप है कि यहां लगातार हेरा-फेरी करके लोगों को नुकसान पहुँचाया जाता है।
अधिकारियों ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि वे अपने वाहन का वजन कराने के लिए इस धर्मकाटा (आरा मशीन के निकट, बा गेट पर स्थित) का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments