स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
आज दिनांक 06.10.2025 को जनपद शाहजहाँपुर में दिनांक 05 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिनांक 11 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाये जाने वाले “दस्तक अभियान” का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं मंशा के अनुरूप यह अभियान नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना एवं उद्यान विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियाँ चलायी जाएँगी, जिनमें प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
-
नगर विकास विभाग:
- सफाई, फागिंग, शुद्ध पेयजल का प्रयोग, खुले में शौच न करना और मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान।
- मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता स्थापित करना।
-
पंचायतीराज/ग्राम्य विकास विभाग:
- ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई, जल निकासी, झाड़ियों और तालाबों की साफ-सफाई व छिड़काव।
- ग्राम निगरानी समितियों द्वारा रोग जागरूकता अभियान।
-
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग:
- कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं पुष्टाहार उपलब्ध कराना।
- ए.ई.एस./जे.ई. रोग से प्रभावित विकलांग बच्चों को विशेष पोषण/टेक-होम राशन उपलब्ध कराना।
-
शिक्षा विभाग:
- क्लोरिनेशन डेमो, पेयजल को उबालने, हाथ धोने, शौचालय प्रयोग की जागरूकता।
- अभिभावकों की बैठक के माध्यम से प्रचार-प्रसार।
-
पशुपालन विभाग:
- पशुपालकों का संवेदीकरण, सुकर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित करना।
-
कृषि एवं सिंचाई विभाग:
- जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने।
- नहरों के आस-पास झाड़ियों की सफाई और मच्छर रोधी पौधों का रोपण।
- पौधशाला से पौधे और बीज उपलब्ध कराना।
-
स्वास्थ्य विभाग:
- संचारी रोगों एवं बुखार केसेज की निगरानी।
- रोगियों के परिवहन हेतु वाहन की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, न्यूरो-रिहैबिलिटेशन, कोविड जांच व टीकाकरण।
- क्षय रोगियों की जांच और उपचार, वाहक नियंत्रण गतिविधियाँ।
-
उद्यान विभाग:
- सार्वजनिक उद्यानों एवं विद्यालयों में मच्छर विकर्षी पौधों का रोपण।
-
दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण:
- डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेन्टर का सुदृढीकरण।
- विकलांग बच्चों हेतु आवश्यक सहायक उपकरणों की उपलब्धता।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई.सी.डी.एस.), नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग संस्था यूनीसेफ तथा डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अभियान को प्रभावी, समन्वित और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
0 Comments