ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत कस्बा कछौना की परिषद मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी कर दी। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सज्जन लाल गुप्ता ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली कछौना को दी।
प्रतिदिन ग्राहकों के लाखों रुपए का लेन-देन होने वाले इस केंद्र में, बुधवार की रात चोरों ने पीछे से प्रवेश कर प्रतिष्ठान की अलमारी का लॉक तोड़कर रखी धनराशि पार कर दी। जब सुबह शटर खोला गया, तो पीछे की दीवार में सेंध देखकर सभी दंग रह गए।
कोतवाली कछौना पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक चोरी के आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments