✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान
कानपुर। छठ पूजा के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड नवाबगंज ने सामाजिक सहयोग और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। 27 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में उपनियंत्रक महोदय एवं सहायक उपनियंत्रक के दिशा-निर्देशन में वार्डनों की ड्यूटी अटल घाट, रानी घाट, मैग्जीन घाट और कल्लू घाट पर लगाई गई।
वार्डनों ने पूजा स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने और शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग से श्रद्धालुओं ने छठी मईया का पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न किया।
यह कार्यक्रम डिविजनल वॉर्डन धनंजय नारायण सिंह एवं स्टाफ अधिकारी (प्रभारी) शिल्पा निषाद के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री राजकुमार अग्रवाल, संतोष कुमार, धर्मेन्द्र द्विवेदी, धर्मेन्द्र शुक्ला, अनिल कुमार मित्र, सचिन कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, रामकिशन, मनोहर, जयप्रकाश साहू, ज्योति, उषा, माया, सुहानी, उमा, शुभम कुमार, शरद, रामशंकर, सुजीत कुमार, शमीम, अनिल, लखन और रात्नेश सहित कई वार्डन मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने नागरिक सुरक्षा कोर की तत्परता और सेवा भावना की प्रशंसा की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments