शाहजहाँपुर।
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम ने आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल की।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर महोदया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता पुलकी रस्तोगी पुत्री सुनील कुमार रस्तोगी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला मस्जिदगंज, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर गर्रा पुल से थोड़ा आगे अजीजगंज तिराहे के पास समय 12.10 बजे की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
मु0अ0सं0 402/2025, धारा 108 बी.एन.एस, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments