शाहजहाँपुर।
महिला एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को शाहजहाँपुर में एक विशेष पहल की गई।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में जनपद टॉपर और वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में बी.ए. एल.एल.बी. (तृतीय सेमेस्टर) की मेधावी छात्रा अहसास सिंह पुत्री श्री अवधेश सिंह तोमर, निवासी ग्राम बनासदेवी, थाना निगोही, को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के रूप में कार्य सौंपा गया।
कार्यक्रम का विवरण:
अहसास सिंह ने इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक के रूप में जनसुनवाई का संचालन किया। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एक महिला फरियादी के बच्चे को छात्रा ने स्नेहपूर्वक टॉफी भी दी, जिससे वातावरण आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बन गया।
पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर ने कहा –
"मिशन शक्ति फेज 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। इस प्रकार की पहल से छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होती है और वे भविष्य में समाज में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित होती हैं।"
यह पहल न केवल छात्रा के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने वाली रही, बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण भी स्थापित किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments