लखनऊ, 18 अक्टूबर 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। दीपावली का पर्व भारत की सनातन परम्परा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन एवं रामराज्य के शुभारंभ की स्मृति में मनाया जाता है।
योगी जी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है।
प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव के आयोजन के माध्यम से अयोध्या की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को पुनर्प्रतिष्ठित किया है। इस आयोजन के माध्यम से विश्व समुदाय को अयोध्या की आध्यात्मिक महिमा से परिचित कराने का कार्य किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments