✍️ ब्यूरो रिपोर्ट — मैनपुरी
मैनपुरी। घिरोर क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा और खाद-बीज वितरण में धांधली को लेकर भारतीय किसान संगठन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला अपर मजिस्ट्रेट (ADM) राजकुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमों की जांच और दोषी सोसाइटी कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
राजेश शुक्ला ने बताया कि “घिरोर की सहकारी सोसाइटी में खाद और बीज वितरण में भारी अनियमितताएँ हो रही हैं। किसान जब विरोध करते हैं तो उन पर अभद्रता की जाती है और झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं।”
उन्होंने कहा कि मुकदमा संख्या 0352/25 थाना घिरोर इसी मनमानी का उदाहरण है, जिसमें निर्दोष किसानों को परेशान किया जा रहा है।
संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि “प्रदेश में जब खाद और बीज की पर्याप्त मात्रा मौजूद है, तो किसानों को लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है? सोसाइटी कर्मियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रज्जन अवस्थी, प्रदेश प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष लखनऊ हंसराज यादव, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद शाहिद, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश यादव, देशराज यादव और तहसील उपाध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments